English: The area from Godowlia to Maidagin is a No Vehicle Zone. Vehicles are not permitted in this area. E-Kart services are available for differently-abled and disabled devotees.
हिंदी: गोदौलिया से मैदागिन तक का क्षेत्र नो व्हीकल ज़ोन है। इस क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। दिव्यांग एवं विशेष रूप से सक्षम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-कार्ट सेवा उपलब्ध है।
English: Due to the flow of the River Ganga, entry and exit through Ganga Dwar may be prohibited or restricted as per prevailing conditions and safety requirements.
हिंदी: गंगा नदी के जल प्रवाह एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गंगा द्वार से प्रवेश एवं निकास प्रतिबंधित या नियंत्रित किया जा सकता है।
English: Electronic gadgets are not permitted inside the temple premises and Garbhagriha, including mobile phones, electronic/smart watches, electronic keys, recording glasses, cameras and other recording devices.
हिंदी: मंदिर परिसर एवं गर्भगृह के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक/स्मार्ट घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक चाबी, रिकॉर्डिंग ग्लास, कैमरा एवं अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित है।
English: Locker facilities are available but limited. Devotees are requested to leave unnecessary luggage and belongings at home or in their hotel, wherever possible, for a convenient and hassle-free temple visit.
हिंदी: लॉकर सुविधा उपलब्ध है, लेकिन सीमित है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि संभव हो तो अनावश्यक सामान एवं लगेज घर या होटल में ही छोड़कर आएँ, ताकि मंदिर दर्शन सुगम एवं सुविधाजनक हो सके।
English: Aarogya Kendra facilities are available for first aid and medical assistance. On special days and during heavy crowding, medical emergency facilities are available at five identified locations within Shri Kashi Vishwanath Dham. Help Desks are also available for assistance.
हिंदी: प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा सहायता के लिए आरोग्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध है। विशेष अवसरों एवं अत्यधिक भीड़ वाले दिनों में श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पाँच चिन्हित स्थानों पर चिकित्सा आपातकालीन सुविधाएँ उपलब्ध रहती हैं। सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी उपलब्ध हैं।
English: On normal days, lost and found items can be reported at the Help Desk. The temple premises are monitored through high-resolution CCTV cameras. During festival seasons and heavy crowding, Lost & Found facilities are available at five identified locations within Shri Kashi Vishwanath Dham.
हिंदी: सामान्य दिनों में खोई या मिली हुई वस्तुओं की सूचना हेल्प डेस्क पर दी जा सकती है। मंदिर परिसर में हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी की जाती है। त्योहारों एवं अत्यधिक भीड़ वाले दिनों में श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पाँच चिन्हित स्थानों पर खोया-पाया सुविधा उपलब्ध रहती है।
The temple opens at 2:45 AM for Mangala Aarti and closes at 11:00 PM after Shayan Aarti. The timing for local devotees is 4:00 AM – 5:00 AM.
मंदिर प्रातः 2:45 बजे मंगला आरती के लिए खुलता है और रात्रि 11:00 बजे शयन आरती के बाद बंद होता है। स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए समय प्रातः 4:00 बजे – 5:00 बजे है।
| Activity / गतिविधि | Timing / समय |
|---|---|
| Mangala Aarti / मंगला आरती | 2:45 AM - 3:45 AM |
| Mid-Day Bhog / मध्याह्न भोग | 11:30 AM – 12:30 PM |
| Sapta Rishi Aarti / सप्त ऋषि आरती | 7:00 PM – 8:15 PM |
| Shringar Bhog / श्रृंगार भोग | 9:00 PM – 10:15 PM |
| Temple Closing / मंदिर बंद होने का समय | 11:00 PM / रात्रि 11:00 बजे |
English: A valid ticket is mandatory for Mangala Aarti. Devotees are advised to carry their valid Mangala Aarti ticket and present it at the temple entry gate.
हिंदी: मंगला आरती के लिए वैध टिकट अनिवार्य है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपना वैध मंगला आरती टिकट साथ रखें और मंदिर के प्रवेश द्वार पर प्रस्तुत करें।
English: On Purnima, eclipses and other special occasions, the timings of Aarti and other temple activities may be changed. Devotees are requested to check the latest official announcements before planning their visit.
हिंदी: पूर्णिमा, ग्रहण एवं अन्य विशेष अवसरों पर आरती एवं मंदिर की अन्य गतिविधियों के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि मंदिर आने से पूर्व नवीनतम आधिकारिक सूचनाओं की जाँच करें।